सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार का हो रहा चहुंमुखी विकास : राजेश तिवारी
पटना। बिहार प्रदेश जदयू के प्रदेश सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि सड़क, बिजली, शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में अपने सीमित साधन के बावजूद बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विकसित एवं सुदृढ़ बिहार का निर्माण केवल नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हो सकता है। सीएम नीतीश के कार्यकाल में बिहार का चहुंमुखी विकास हो रहा है। राज्य सरकार सभी तबके के लोगों के प्रति समर्पण भाव से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई कल्यणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता का सर्वांगीण विकास हो रहा है।
श्री तिवारी ने कहा कि बिहार का भविष्य भी कृषि पर निर्भर करता है, क्योंकि यहां तकरीबन 81 प्रतिशत आबादी खेती से जुड़ी हुई है। दुग्ध उत्पादक के दिशा में राज्य में अपेक्षाकृत बेहतर विकास हुआ है। जल-जीवन-हरियाली योजना के माध्यम से पर्यावरण से काफी सुधार हुआ है। मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। इससे लोगों को बड़ी तादाद में यहीं रोजगार मिलने लगा है।


