September 20, 2026

हम मधुबनी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी एवं सभी प्रखंड अध्यक्षों ने थामा जदयू का दामन

  • उमेश कुशवाहा बोले- नगर निकाय चुनाव की तरह जातीय गणना को भी रोकने की साजिश रच रही थी भाजपा

पटना। बृहस्पतिवार को जनता जदयू  मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में हम(से) मधुबनी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी एवं सभी प्रखंड अध्यक्षों ने जदयू का दामन थामा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं अनुसूचित जनजाति-जाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा ने तमाम लोगों को जदयू की प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण करवाई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि हम पार्टी के मधुबनी जिलाध्यक्ष मोहन सदा के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी एवं सभी प्रखंड अध्यक्षों ने आज जदयू की सदस्यता ग्रहण कर उचित समय पर उचित निर्णय लिया है। हम सभी नये साथियों का तहे दिल से स्वागत और अभिनंदन करते हैं साथ ही यह भरोसा दिलाते हैं कि पार्टी आपके हित में सदैव तत्पर रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि भाजपा लगातार पर्दे के पीछे से जातीय गणना में अड़ंगा लगाने का प्रयास कर रही थी क्योंकि वह दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और गरीब का भला नहीं चाहती है। नगर निकाय के चुनाव के दौरान भी भाजपा के लोग चोर दरवाजे से अतिपिछड़ा आरक्षण को ख़त्म की साजिश रच रहे थे मगर माननीय उच्च न्यायालय ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। भाजपा अगर पुनः सत्ता में आई तो आरक्षण व्यवस्था को भी ख़त्म कर देगी इसलिए हम सभी को भाजपा से सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है। श्री कुशवाहा ने कहा कि जनता के हित से जुड़ी मूलभूत आवश्यकताओं से केंद्र सरकार का कोई लेनादेना नहीं है। देश में महंगाई और बेरोजगारी आज चरम पर है। प्रधानमंत्री जी ने युवाओं से हर वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था मगर आज केंद्र की सरकारी नौकरियों में भी बाहली बन्द हो चुकी है। ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ का नारा देते थे लेकिन मणिपुर में बेटियों की अत्याचार पर आज वो अपना मौन धारण कर लेते हैं। मोदी सरकार द्वारा अघोषित रूप से देश में आपातकाल थोपा जा रहा है। ऐसी निरंकुश और निर्लज्ज सरकार को देश की सत्ता से अपदस्थ करना ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है और जो भी लोग भाजपा के इस संविधान विरोधी और जनविरोधी नीतियों के आक्रोशित हैं वह हमारे साथ जुड़ रहे हैं। जदयू का कारवां हर दिन नया विस्तार ले रहा है, 2024 में भाजपा मुक्त भारत बनाने के लक्ष्य को हम निश्चित ही पूरा करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह दांगी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा, रणविजय कुमार, संतोष कुशवाहा एवं मुकेश जैन मौजूद थे। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख़्य रूप में जिला महासचिव योगेंद्र सदाय, जिला उपाध्यक्ष संजीत कुमार, जिला प्रवक्ता राम चरित्र सदाय समेत कई प्रमुख लोग एवं सैकड़ों कार्यकर्तागण थे।

You may have missed