पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में मिली गर्भवती महिला की लाश,पुलिस महकमे समेत आसपास के इलाकों में खलबली

पटना।राजधानी पटना में आज उस वक्त सनसनी मच गई जब राजधानी के अगम कुआं थाना क्षेत्र में एक घर से एक गर्भवती महिला का शव बरामद मिला। इस खबर से पुलिस महकमे समेत आसपास के इलाकों में खलबली मच गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार स्थित धनुकी मोड़ के पास एक घर में एक गर्भवती महिला की लाश मिली। महिला के शव एक घर से बरामद हुई।अभी तक इस मामले में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।लेकिन बताया जा रहा है। कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान गर्भवती महिला की लाश बरामद हुई।हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है महिला की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या किया है।मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।पुलिस ने बताया कि गर्भवती महिला की लाश सूचना मिलने के उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस मामले की जांच कर रही हैं तथा शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।इस संबंध में बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के उपरांत ही खुलासा हो सकेगा।

You may have missed