बांका में खेलने के दौरान हादसा : 2 वर्षीय मासूम की गड्ढे में गिराने से गई जान, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

बांका। बिहार के बांका में चापाकल के गड्ढे में गिरने से 2 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। परिजनों में मचा कोहराम। वही यह दुखद घटना गुरुवार संध्या 4:00 बजे की है। बता दे की बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र मझगाय गांव में अचानक गड्ढे में गिरने से 2 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वही मासूम बच्चे की खोने के गम में माता और पिता दहाड़ मार कर रोने लगे। मिली जानकारी के अनुसार अमरपुर विधानसभा के शंभुगंज थानाक्षेत्र के मंझगांय गांव में गड्ढे में गिरने से 2 वर्षीय बालक की मौत हो गयी। वही बताया जा रहा है की मंझगांय गांव निवासी साहेब यादव अपने घर के समीप चापानल के लिए गड्ढा किया था। गुरूवार को उनका 2 वर्षीय पुत्र देवानंद कुमार खेलने के दौरान गड्ढे में गिर गया। वही गड्ढा में पानी होने की वजह से बालक की स्थिति गंभीर हो गई। गंभीर स्थिति में परिजन बालक को उपचार के लिए अमरपुर के रेफरल अस्पताल लेकर आये। जहां डॉक्टर गौरव कुमार ने बालक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत का सुचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों की करूण रूदन देखकर अस्पताल परिसर में मौजुद लोगो की भी आंखे नम हो गयी।

About Post Author

You may have missed