December 5, 2025

PATNA : राजीव नगर में खुले नाले में गिरने से 3 वर्षीय बच्चे की गई जान, आक्रोशित लोगों ने सड़क की जाम

पटना। राजधानी के राजीव नगर में सोमवार की शाम खुले नाले में गिरने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। वही बता दे की पूरी घटना राजीव नगर के रोड नंबर-23 में हुई। बताया जा रहा है की दो अन्य बच्चों के साथ खेलने के दौरान लड़का नाले में गिर गया। इसके पहले उसे बाहर निकाला जाता उसकी सांसें थम चुकी थीं। वही मृतक की पहचान राजीव नगर रोड नंबर-23 निवासी विक्की कुमार के बेटे आयुष के रूप में हुई है। वही इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दीघा रोड जाम कर दिया है। सूचना मिलने पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है की राजीव नगर रोड नंबर-23 निवासी विक्की कुमार का 3 साल का बेटा आयुष दो अन्य बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान उसकी नजर नहीं पड़ी और खेलने के क्रम में वह खुले नाले के अंदर गिर गया।

वही इस घटना के बाद दो अन्य बच्चों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने बच्चे को निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत करने के बाद बच्चे को नाले से निकाला गया पर उसकी मौत हो चुकी थी। वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दीघा रोड जाम करने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। वही आक्रोशित लोगों का कहना है कि आसपास के इलाके में कई स्थानों पर नाले खुले हैं। ऐसी घटनानाएं रोज होती हैं। कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद नाले नहीं बंद किए जा रहे हैं। वही इधर घटना के बाद बच्चे के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may have missed