September 10, 2026

गया में दिल दहलाने वाली घटना : डायन बता पेट्रोल छिड़क महिला को जिंदा जलाया, एक व्यक्ति की मौत का लगाया गया था आरोप

गया। बिहार के गया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दे की एक महिला को डायन बताकर घर में ही जिंदा जला दिया। वही इस घटना में बुरी तरह से झुलसी महिला की मौत हो गई। बता दे की यह पूरी घटना सेवरा पंचायत के पचमह गांव की है। मृतक महिला की पहचान रीता देवी के रूप में हुई है। वही सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया। वही इस घटन के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। आरोप लगा था कि रीता देवी ने उसे मार डाला है। जिसे लेकर शनिवार को पंचायत भी बुलाई गई, जिसमें गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। वही इससे पहले पंचायत में कोई निर्णय होता की गांव के कुछ लोगों ने रीता देवी के घर पर हमला बोल दिया। रीता देवी के घर में पेट्रोल छिड़क कर लगा दी।

You may have missed