नियुक्ति पत्र बांटे जाने पर सम्राट चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पर साधा निशाना, बोले- एनडीए के बोए फसल को काट रहे तेजस्वी

पटना। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के CM नीतीश और डिप्टी CM तेजस्वी पर जमकर हमला बोला। वही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों ने मिलकर नौकरी देने की जो नई तरकीब निकाली है, वह सिवाय युवाओं की आंख में धूल झोंकने के अलाव कुछ नहीं है। वही उन्होंने कहा कि एनडीए के कार्यकाल में भाजपा के मंत्रियों की ओर से अलग-अलग विभाग में नौकरियों की बहाली की गई थी। CM नीतीश और तेजस्वी उसी को भुना रहे हैं। वही आगे सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन-जिन लोगों को एनडीए सरकार में नौकरी मिली थी। उन्हें ही CM नीतीश और तेजस्वी की ओर से नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं। ये लोग एनडीए के बोए फसल को काट रहे हैं। वही सम्राट चौधरी ने कहा कि इन दोनों ने राज्य के युवाओं के साथ धोखा किया है। वही उन्होंने ये भी कहा कि सबूत के तौर पर आप बिहार सरकार के विभागों के ट्वीट देख सकते हैं। 2 अगस्त 2022 को एनडीए की सरकार ने 4235 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को जिला आवंटित कर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था। लेकिन ये दोनों इसका गलत तरीके से श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, जो जनता के साथ धोखा है। वही आगे सम्राट चौधरी ने कहा कि यही नहीं एनडीए की ओर से उर्दू विभाग, पशुपालन विभाग और पुलिस विभाग में सिपाही समेत दारोगा की बहाली हुई। सारी प्रक्रिया पूरी की गई।

लेकिन इन दोनों ने इसे भी गलत तरीके से अपने पक्ष में करने की कोशिश की। तभी लोगों ने दोनों को रंगे हाथ धर लिया और सभी लोग इस बात को समझ चुके हैं। वही BJP नेता सम्राट चौधरी ने CM नीतीश और तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए पूछा कि बिहार की निकम्मी सरकार बताए कि एनडीए सरकार की ओर में जो नौकरियां निकाली गयी, उसके अलावा आपने कितनी बहाली की। कितने नए लोगों को रोजगार दिया। वही उन्होंने कहा कि ये लोग एनडीए के काम पर चेहरा चमका रहे हैं। इस बात को राज्य की जनता भली भाति समझ चुकी है। वही उन्होंने कहा की महागठबंधन सरकार के झूठ की पोल दिन पर दिन, परत दर परत खुलती जा रही है। सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राजस्व कर्मचारियों को दोबारा नियुक्ति पत्र बांट कर नियुक्ति घोटाला किया है। इसके लिए बिहार की जनता, इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

About Post Author