अरवल से भटकी किशोरी फतुहा में बरामद

फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात अरवल की तेरह वर्षीय किशोरी भटक कर मकसुदपुर के गांधी टोला में जा पहुंची। जहां ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस उसे बरामद कर थाने में लायी। बरामद किशोरी की पहचान अरवल जिले के फतेहपुर गांव की चंदा निवासी राजा यादव की पुत्री के रुप में की गयी। इस संबंध में बताया गया कि युवती नालंदा जिले के एक आवासीय विद्यालय में रहकर पढाई करती थी। जहां दशहरे की छुट्टी देने के कारण वह आवासीय विद्यालय से अकेले अरवल जाने के लिये निकल गयी लेकिन रास्ते में वह भटककर फतुहा के गांधी टोला में पहुंच गयी। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि किशोरी के परिजनो से संपर्क की गयी है। उनके आते ही उन्हे सुरक्षित बच्ची को सौंप दी जायेगी।

You may have missed