September 20, 2026

अनंत कुशवाहा दुबारा बने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला अध्यक्ष, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

समस्तीपुर।समस्तीपुर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की जिला स्तरीय संगठन चुनाव जिला निर्वाचन पदाधिकारी रणधीर कुमार चौधरी की अध्यक्षता एवं चुनाव पर्यवेक्षक राजेंद्र कुमार पप्पू की देखरेख में विवाह भवन में संपन्न हुई। जिस चुनाव में जिला अध्यक्ष पद के लिए अनंत कुशवाहा ने अपना नामांकन दर्ज किया और निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गये।

जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री कुशवाहा का भव्य स्वागत किया। वहीं इस अवसर पर रालोसपा के प्रदेश महासचिव विनोद चौधरी निषाद, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष ताहिर अरमान एवं छात्र प्रदेश अध्यक्ष बेलाल राजा ने नए जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनके जिला अध्यक्ष बनने के बाद जिले में पार्टी और भी मजबूत होगी।

मौके पर प्रदेश सदस्यता प्रभारी सुभाष कुशवाहा, प्रदेश अध्य्छ बेलाल राजा, राम दयालू महतो, विनोद चौधरी, बी.के सिंह, स्वीटी प्रिया, अनीता सिंह, रालोसपा महिला जिलाध्यक्ष सुनीता शर्मा, विकेश कुशवाहा, उपेंद्र कुमार दास, रंजीत कुमार, मुकेश कुमार, राजीव कुशवाहा,जगन्नाथ राय, अमरकांत प्रसाद, राम कल्याण दास, मनोज मेहता,मुन्ना साहनी, डॉ रामदयाल, कमल देव सिंह, राजकिशोर सिंह, राम पदारथ सिंह, अरुण सिंह, मनोज कुमार सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, पवन कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, कुंदन सिंह, राजकुमार आदि उपस्थित थे

You may have missed