August 11, 2026

PATNA : 108 कन्याओं की पूजा और महाप्रसाद के साथ संपन्न हुआ इस्सयोग का देवी ; आराधना अनुष्ठान

पटना (अजीत)। 108 कन्याओं के पूजन और महाप्रसाद के साथ अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के तत्त्वावधान में विगत 26 सितम्बर को आरंभ हुए देवी-आराधना का अनुष्ठान मंगलवार को तीसरे पहर संपन्न हो गया। संस्था की अध्यक्ष और ब्रह्मनिष्ठ सदगुरुमाता माँ विजया जी की दिव्य उपस्थिति में इस्सयोग की इन सभी साधिका कन्याओं को  इस्सयोगी-स्त्रियों ने विधिपूर्वक पाद-प्रच्छालन कर उनको तिलक लगाकार और चुनरी ओढ़ाकर, उनकी अभ्यर्थना की और हलवा-पूड़ी और चने की शब्जी का भोग अर्पित किया। यह जानकारी देते हुए संस्था के संयुक्त सचिव डॉ. अनिल सुलभ ने बताया है कि जिन पात्रों अथवा वर्तनों में पूजित कन्याओं को भोग अर्पित किया गया वे सभी पात्र कन्याओं को भेंट स्वरूप दे दी गयी। भोजन के पश्चात सभी कन्याओं को इस्सयोगियों द्वारा भोजन-दक्षिणा के रूप में राशि एवं अन्य उपहार भेंट किए गए।

वही संस्था के गोला रोड स्थित एम.एस.एम.बी. इस्सयोग भवन में संपन्न हुए इस कन्या-पूजन के पूर्व 2 घंटे का अखण्ड भजन-संकीर्तन और सदगुरुदेव, गुरुमाँ, महादेवी एवं सदगुरु महादेव की आरती की गई। इसके पूर्व कंकड़बाग स्थित गुरुधाम में पूर्णाहुति के भजन और आरती के साथ ९ दिवसीय इस पूजनोत्सव का समापन हुआ।

 

You may have missed