समस्तीपुर में चुनाव से नाम वापस नहीं लेने अपराधियों ने घर में घुसकर की गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के आजाद मुहल्ला निवासी सुरेश प्रसाद सिंह के घर दरवाजे पर चढकर बाइक सवार बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायरिंग किया। जबतक आसपास के लोग अपने घर से बाहर निकले। इससे पूर्व बाइक सवार बदमाश मगरदही रोड की ओर भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ है। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि निगम चुनाव मे वार्ड 35 से नामांकन कर रखा है। बीते कुछ दिनो से मगरदही मोहल्ला के विमलेश राय नाम के एक व्यक्ति द्वारा नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। कल रात बाइक पर दो युवक आए और गोलीबारी करने लगे। उन लोगों ने धमकी दी कि चुनाव से अपना नामांकन वापस ले ले। इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी की।


