September 11, 2026

कटिहार में गुरुजी को कोचिंग सेंटर जाकर लड़की और उसके परिजनों ने की जमकर की पिटाई, छेड़खानी करने का लगाया आरोप

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में एक कोचिंग सेंटर के टीचर के पिटाई का वीडियो सामने आया है। बाते दे की पिटाई कर रहे लोगों ने टीचर पर लड़की के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। लड़की और उनके परिजनों के हाथों पीटते गुरुजी की माने तो वह कटिहार नगर थाना क्षेत्र के यज्ञशाला मैदान के पास एक निजी कोचिंग के संचालक है। वही आरोपी टीचर ने बताया की उसे फोन कर के कुछ लोगों ने कोचिंग में बुला कर पिटाई कर दिया। कोचिंग संचालक की माने तो लड़की के और उनके परिजन लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे है। जबकि वह लड़की को जानते भी नहीं है। फिलहाल गुरुजी चोटील होने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए आए है। वही कोचिंग संचालक बी के सिन्हा ने बताया की वह बाहर से आया तो उसके कोचिंग में 30-35 लड़के पहले से आकर बैठे हुए थे। जैसे ही वह आया एक महिला, लड़की और कुछ लड़के पिटाई करने लगे। वही उसने बताया की पिटाई करनेवालों ने उसपर लड़की के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।

You may have missed