January 29, 2026

खगड़िया में मुखिया और उसके पुत्र को अपराधियों ने घेरकर पीटा, 3 लोग बुरी तरह से घायल

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिलें के मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र दक्षिणि पंचायत के मुखिया व पुत्र पर आधे दर्जन अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसके कारण मुखिया के तीन पुत्र जख्मी हो गया। जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि घटना कि सूचना मिलने मोरकाही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया मो मजहर आलम ने बताया कि गॉव में ही पंचायत करके देर रात घर लौट रहे थे। आरोपी के घर के आगे से ही रास्ता है। इसी दौरान पूरब टोला के कब्रिस्तान के समीप पूर्व से घात लगाए आधे दर्जन से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया सभी अपराधी लाठी-डंडे व हथियार से लैस था। बताया कि जानलेवा हमला में मुखिया मुस्तरी बेगम के पुत्र मो सद्दाब, मो महताब एवं मो अंजर जख्मी हो गया। जबकि मुखिया प्रतिनिधि बाल-बाल बचे। जिसमें मो. सद्दाब और महताब को गंभीर चोट लगी है।

वही मुखिया ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर मुखिया प्रत्याशी मो बासित अली के पुत्र ने हमला किया है। बताया कि 2022 की चुनाव तीसरी बार हार को लेकर घटना को अंजाम दिया है। बताया कि घटना में आधे दर्जन से अधिक लोग संलिप्त थे। कई लोगों की रात की वजह से पहचानना नहीं सके। इधर, थानाध्यक्ष किरण कुमारी ने बताया कि जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी लोगों द्वारा अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

You may have missed