February 13, 2026

जहानाबाद में सरकारी स्कूल में छात्राओं से मिड डे मील बनवाने का वीडियो वायरल, डीइओ बोले- शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई

जहानाबाद। बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई कल्याणकारी योजना मिड डे मील का बिहार में बुरा हाल है। वही अब इस कड़ी में ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। मामला जिले के सेरथुआ मध्य विद्यालय का है। यहां पढ़ाई के लिए स्कूल आने वाले बच्चों से मिड डे मील का भोजना बनवाया जाता है। दरअसल, स्कूली बच्चों से मध्याह्न भोजन का खाना तैयार करवाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों से मिड डे मील का भोजना बनवाया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कोई बच्ची सब्जी काट रही है तो कोई चावल चुन रही है। क्लास रूम में बच्चियों को पढ़ाने के बजाए उनसे चुल्हा चौका कराया जा रहा है। पढ़ाई छोड़कर बच्चों को घंटों मिड डे मील के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। वही पूरे मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रोशन आरा ने बताया कि इस तरह का वीडियो उनके संज्ञान में आया है। जो लोग भी बच्चियों से इस तरह के काम करवा रहे हैं वह बिल्कुल गलत है और इस मामले में दोषी शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed