November 18, 2025

मुजफ्फरपुर : मोबाइल छीनने में असफल होने पर बाइक सवार बदमाशों ने छात्र को मारी गोली, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में जाफरपुर अम्बारा रोड में बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल लूट में असफल होने पर छात्र पंकज कुमार को गोली मार दिया। एक गोली उसके जांघ में लगी एयर वह घायल होकर गिर गया। हालांकि इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और उठकर भागता हुआ गांव में पहुंच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास से काफी लोग जुट गए। यह देखकर बाइक सवार तीन अपराधी भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर थानेदार रामनाथ प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। वही मौके से एक खोखा बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, पंकज इंटर में पढ़ता है। वह बसैठा में नामांकन ला फॉर्म भरने गया था। वहां से लौटने में उसे रात हो गयी। इसी क्रम में अपराधियों ने उसे घेर लिया। पिस्टल के बल पर मोबाइल लूटने का प्रयास किया। लेकिन, पंकज ने साहस का परिचय देते हुए लुटेरों से हाथापाई करने लगा। एक लुटेरा को धक्का देकर वह भागा। तभी उसने पीछे से गोली चला दी। बाइक सवार तीनों अपराधी वहां से भाग निकले। पंकज को शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। थानेदार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

You may have missed