January 28, 2026

राजधानी के लिए आफत बनी बारिश : कई इलाकों में घुसा पानी, पटना नगर निगम की खुली पोल

पटना। राजधानी पटना में मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मानसून के आते ही हल्की बारिश में ही पटना में जगह-जगह जल-जमाव हो गया। शहर की अधिकतर सड़कों पर जलजमाव से मुसीबत भी बढ़ गई। नगर निगम के सौ फीसदी नाला उड़ाही के दावे के बावजूद सड़कें, गलियां में पानी भर गया। कई में सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एनएमसीएच के मेडिसिन विभाग के वार्ड में पानी घुस गया। बारिश में राजीवनगर थाना डूब गया। सड़क से नीचे होने की वजह से बारिश का पानी थाना परिसर में घुस गया। नयाटोला स्थित पटना हाईकोर्ट के जज के आवासीय परिसर में भी पानी भर गया जिसे नगर निगम की टीम ने निकाला। उधर शहर के अन्य इलाको से पानी निकालने में 3-4 घंटे का समय लगा। नगर निगम काे इसके लिए 45 पंपिंग सेट लगाने पड़े।
करबिगहिया में जलजमाव से लोग परेशान
जलजमाव से तो लोग परेशान हैं। साथ करबिगहिया का खोदा हुआ नाला आफत बन गया है। यहां कोई अनहोनी ना हो जाए इससे यहां के लोग काफी परेशान है। लोगों ने बताया कि जब कल बारिश शुरू हुई उसके बाद इस नाले को खोदा गया। पानी भर जाने के कारण सड़क, गढ़े और नाले में फर्क कर पाना मुश्किल हो गया है और लोग हमेशा इसमें गिर जा रहें है। करबिगहिया के लोग नगर निगम की इस हरकत से काफी नाराज है, अनाब सनाब बोल रहे हैं और नगर निगम को गैरजिम्मेदार बता रहें है।
इन इलाकों में घुसा पानी, लोग हुए परेशान
जानकारी के अनुसार, कंकड़बाग अंचल के पीसी कॉलोनी, संजय गांधी नगर, भागवत नगर, बांकीपुर अंचल के राजेंद्रनगर, बकरी मंडी, जनक किशोर रोड, पाटलिपुत्र अंचल के इंद्रपुरी, राजवंशी नगर, जजेज आवास, पाटलिपुत्र कॉलोनी, पटना सिटी के गुरुगोविंद सिंह पथ, मुसल्लहपुर हाट, मीना बाजार, सैदपुर, रामपुर नहर रोड, गुलजारबाग हाट, महावीर काॅलोनी, बेगमपुर, बाजार समिति और संदलपुर आदि इलाकों में ज्यादा परेशानी हुई। लोगों ने नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 155304 पर फोन किया। इसके बाद क्विक रिस्पांस टीम ने पहुंचकर जलनिकासी के उपाए किए।

You may have missed