October 27, 2026

PATNA : महापौर ने वार्ड सं. 33 में किया जलापूर्ति केंद्र का शुभारंभ, एक दर्जन मुहल्ले को मिलेगा लाभ

पटना। महापौर सीता साहू ने सोमवार को वार्ड नंबर 33 के दुसाधी पकड़ी मोहल्ला में उच्च प्रवाह बोरिंग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद शीला देवी देवी उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव कुमार ने किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि वार्ड पार्षद के प्रयास के कारण जलापूर्ति केंद्र तैयार हुआ है। इसके चालू होने से वार्ड की जनता को शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। वहीं पार्षद ने कहा कि जलापूर्ति केंद्र के शुरू होने से दुसाधी पकड़ी, मलाही पकड़ी, पूर्वी इंदिरा नगर, नालंदा कालोनी, भाभा कालोनी, गायत्री नगर, ई सेक्टर, डी सेक्टर, एफ सेक्टर, जे सेक्टर को लाभ मिलेगा। पहले से दो जलापूर्ति केंद्र है। तीसरे के निर्माण से जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ हो जाएगी।

You may have missed