February 16, 2026

परसा बाजार में अर्धविक्षिप्त महिला को पेड़ से बांधकर पिटाई,लगातार दूसरे दिन बच्चा चोरी के आरोप में हिंसक हुई भीड़

फुलवारीशरीफ । पटना के कई इलाके में लगातार बच्चा चोरी के आरोप में लोगो की हिंसक भीड़ द्वारा पिटाई का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। फूलवारी शरीफ के परसा बाजार थाना इलाके में लगातार दूसरे दिन भीड़ ने अमानवीय तरीके से बच्चा चोरी के आरोप में पिटाई का मामला सामने आया है । शनिवार को सकरैचा में एक चालीस वर्षीया अर्धविक्षिप्त महिला को ग्रामीणों ने बच्चा चोर बताकर पेड़ से बांधकर घंटो पिटाई की।हैरान करने वाली बात है कि पिटाई करने में सबसे आगे महिलाएं ही थी। जो अर्धविक्षिप्त महिला का बाल पकड़कर लात घूंसों से ही नही कंटीले डंडे छड़ी से जमकर बुरी तरह अमानवीय तरिके पिटाई करने में जुटी रही। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को हिंसक भीड़ के चंगुल से बचाकर पीएमसीएच भेजा । शुक्रवार को भी परसा बाजार थाना इलाके में एक विक्षिप्त को बच्चा चोर का आरोप लगाकर पिटा था। पुलिस इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नही कर पाई जबकि पुलिस के पास पिटाई का वीडियो मौजूद है। हालांकि पुलिस वालों ने इस वारदात को अंजाम देने वाले भीड़ में शामिल लोगों के खिलाफ फुटेज के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। लगातार दूसरे दिन इस तरह के वारदात से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

You may have missed