September 14, 2026

जमुई : अचानक सड़क पर बम विस्फोट से मची अफरा-तफरी, 4 स्कूली बच्चों घायल

जमुई। बिहार के जमुई जिलें के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर लक्ष्मीपुर सड़क मार्ग पर बम विस्फोट होने से अफरा-तफरी मच गई हैं। वही मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में चार स्कूली बच्चों के घायल होने की सूचना आ रही हैं। वही घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है सभी बच्चे माधोपुर ऑक्सफोर्ड प्वॉइंट से पढ़कर वापस घर जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। घटना में घायल हुए बच्चों में राहुल कुमार पिता लक्ष्मण यादव, पूनम कुमारी पिता कांग्रेस यादव, विवेक कुमार पिता मनोज यादव और शिवम कुमार पिता विष्णुदेव यादव शामिल है। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

You may have missed