September 19, 2026

सदाकत आश्रम में धूमधाम से मनाया गया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा का जन्मदिन।

पटना।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा.मदन मोहन झा का जन्म दिवस आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाया।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने डा.झा के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की एवं लम्बे समय तक उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को बिहार में मजबूत बनाने का संकल्प लिया।प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रो. वीणा कर्ण ने अपनी स्वरचित कविता से डा.झा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला एवं कांग्रेस पार्टी के सुदृढ़ीकरण में डा.झा के योगदान को रेखाँकित किया।इस अवसर पर सदाकत आश्रम में केक काटा गया एवं कांग्रेसजनों तथा बच्चों को मिठाई खिलायी गयी।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष डा. समीर कुमार सिंह, प्रेमचन्द्र मिश्र एमएलसी प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एच.के.वर्मा, प्रवक्ता डा. हरखू झा राजेश राठौड़, अनिता यादव, राज छविराज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजेश पाण्डेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, जया मिश्रा, रीता सिंह, जयन्ती झा, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष नागेन्द्र कुमार विकल एवं कुमार आशीष, धनन्जय शर्मा, अजय यादव, कुन्दन गुप्ता, छत्रपति यादव, अरविन्द लाल रजक, सुनील कुमार सिंह, राजन कुमार यादव, वैद्यनाथ शर्मा, शशिकान्त तिवारी, नित्यानन्द सिंह, दिलीप पासवान, वशी अख्तर, वार्ड पार्षद अफसर अहमद, सुनन्दा सिंह एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने डा.झा को पुष्पगुच्छ, फूल-माला देकर उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

You may have missed