बाबू कुंवर सिंह का विजयोत्सव कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक : अश्विनी चौबे

पटना। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि 23 अप्रैल को जगदीशपुर आरा में आयोजित बाबू कुंवर सिंह का विजयोत्सव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। बाबू कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। उनकी पराक्रम की गाथा सदियों तक अमर रहेगी। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत की स्वतंत्रता के लिए शहीद वीरों को याद किया जा रहा है। इस कड़ी में यह भव्य आयोजन जगदीशपुर में हो रहा है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे शुक्रवार को शौर्य जनसंदेश यात्रा के क्रम में रेवटियां परमानपुर पहुंचे। सभी को 23 अप्रैल को जगदीशपुर भोजपुर में आयोजित बाबू कुंवर सिंह विजयोत्सव के लिए न्योता दिया।


इसके पहले सोनबरसा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने सभी से बड़ी संख्या में विजयोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया। इसके पहले श्री चौबे ने जगदीशपुर में बाबू वीर कुंवर स्मृति संग्रहालय का भ्रमण किया। यहां परिसर में वन विभाग द्वारा नवग्रह से संबंधित पौधा लगाया जा रहा है। इसके पश्चात स्थानीय लोगों को कार्यक्रम में आने का न्योता दिया। वहीं श्री चौबे ने जगदीशपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह के परिजनों से मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम जाना। दिनारा विधानसभा अंतर्गत मलियाबाग पहुंचने पर श्री चौबे का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने सभी से कार्यक्रम स्थल पर शनिवार को 11 बजे आने का न्योता दिया।

About Post Author

You may have missed