September 19, 2026

पटना में MLC चुनाव अभियान की शुरूआत 3 मार्च को बाढ़ से होगी : राजद

पटना। राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि पटना जिला स्थानीय प्राधिकार निकाय विधान परिषद चुनाव के लिए दल की ओर से चुनाव अभियान की शुरूआत 3 मार्च को होगी। बाढ़ के कचहरी रोड स्थित डाकबंगला प्रांगण में पंचायत प्रतिनिधियों, राजद के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है ।
उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह पटना स्थानीय प्राधिकार विधान परिषद के चुनाव प्रभारी भोला यादव, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, प्रदेश महासचिव सह पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी, पटना स्थानीय प्राधिकार विधान परिषद के राजद सह महागठबंधन के प्रत्याशी कार्तिकेय कुमार सिंह, पटना जिला अध्यक्ष देवमुनी सिंह यादव सहित राजद के अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता बाढ़ जिलाध्यक्ष महेश सिंह करेंगे और संचालन बाढ़ के प्रधान महासचिव महेश यादव करेंगे।

You may have missed