February 27, 2026

पटना में महिला से अप्राकृतिक यौनाचार मामले में स्कूल संचालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

दानापुर। पटना के दानापुर अनुमंडल के शाहपुर थाना अंतर्गत अकलू चक गांव में एक महिला के साथ अप्राकृतिक यौनाचार मामले में पुलिस ने स्कूल संचालक को गिरफ्तार किया है। स्कूल संचालक पर अनुसूचित जाति-जनजाति के साथ-साथ धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार अकलू चक की एक निजी विद्यालय में स्कूल संचालक राजेश कुमार विद्यालय में साफ सफाई करवा रहे थे। इसी क्रम में जमसौत मुसहरी की रहने वाली लालती देवी 40 वर्ष (काल्पनिक नाम) ने आरोप लगाया कि स्कूल संचालक राजेश कुमार ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। लालती देवी ने इसकी लिखित शिकायत शाहपुर थाने में की है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल संचालक राजेश कुमार को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दानापुर एसपी सैयद इमरान मसूद से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
वहीं इस मामले में शाहपुर थाना प्रभारी मो. शफीक आलम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल पहुंच कर उन्होंने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे को जमकर खंगाला गया लेकिन सीसीटीवी कैमरे में कुछ भी ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि मामला क्या है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

You may have missed