February 18, 2026

PATNA : होंडा शोरूम से एक लाख रुपये व सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क चोरी

पालीगंज। गुरुवार की रात पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र के महाबलीपुर बाजार स्थित होंडा शो रूम से अपराधियों ने एक लाख नगद रुपये सहित सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क चुराकर ले भागा।
मिली जानकारी के अनुसार, पालीगंज थाना क्षेत्र के महाबलीपुर बाजार स्थित होंडा शोरूम के सभी कर्मचारी गुरुवार की शाम शोरूम बंद कर अपने-अपने घर चले गये। जब शुक्रवार की सुबह कर्मचारी शो रूम पहुंचे तो पाया कि शोरूम में रखे एक लाख रुपये गायब हैं। वहीं सीसीटीवी कैमरे की जांच करना चाहा तो पाया कि कमरे की हार्ड डिस्क भी गायब है। यह देख शोरूम के कर्मचारियों ने मालिक व पालीगंज पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर लौट आयी।
इस मामले में पालीगंज पुलिस ने बताया कि शोरूम के मालिक की ओर से अज्ञात के खिलाफ चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच किया जा रहा है।

You may have missed