राज्य में ख़त्म हुई पाबंदिया तो दुसरे दिन लगातार बढे कोरोना मरीज़, बुधवार को मिले 281 नए मरीज़
पटना। बिहार में लगातार दूसरे दिन कोविड संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण के नए मामलों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि एक राहत भरी खबर भी कोरोना को लेकर है, जिसे हम आगे बताएंगे। मंगलवार को राज्य में 273 नए संक्रमित मिले थे, जिनकी संख्या बढ़कर 281 हो गई है। हालांकि, संक्रमण दर में कोई बदलाव नहीं आया है। मंगलवार की भांति बुधवार को भी कोरोना संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत रही। हालांकि, पटना में संक्रमण दर में मामूली उछाल आई है। मंगलवार को पटना में संक्रमण दर 0.92 प्रतिशत थी, जो बढ़कर 1.33 प्रतिशत हो गई है।

करीब एक लाख 40 हजार लोगों की कोविड जांच
राज्य में मंगलवार से बुधवार के बीच 1,39,364 कोविड टेस्ट किए गए। उसमें 281 रिपोर्ट पाजिटिव आई हैं। पटना में 69 संक्रमित मिले। अन्य जिलों में 50 से कम नए मरीज मिले हैं। अरवल, कैमूर, खगडिय़ा तथा शिवहर में एक-एक नए संक्रमित मिले। जहानाबाद, लखीसराय, मुंगेर तथा शेखपुरा में एक भी रिपोर्ट पाजिटिव नहीं पाई गई। दूसरे दिन भी संक्रमण के नए मामलों में मामूली वृद्धि, मिले 281 संक्रमित वही कोरोना संक्रमण दर 0.20 हो चुकी हैं। पटना की संक्रमण दर 1.33 प्रतिशत हैं। जानकारी के अनुसार, पटना से 69 संक्रमित मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में पूर्व से कोरोना संक्रमित रहे 488 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में इसके साथ स्वस्थ दर 98.30 प्रतिशत हो गई है। सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या घटकर दो हजार के नीचे पहुंच गई है। अब यहां कुल 1,815 सक्रिय मामले हैं। पटना जिले में सर्वाधिक 621 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटे में संक्रमण ने एक और जान ली है। प्रदेश में पहली लहर से लेकर अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 12,244 पर पहुंच गई है। पटना के कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में बुधवार को किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। एम्स पटना में सात दिन ऐसा हुआ है जब कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। पटना में जनवरी से अबतक 49 संक्रमितों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

