February 19, 2026

बिहार में अब कम होगा ठंड का असर, बढेगा न्यूनतम तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

पटना। प्रदेश में बुधवार को हवा की दिशा बदलने की संभावना है। पछुआ की जगह पूर्वी हवा का प्रवाह होगा। इसके फलस्वरूप दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होने के आसार हैं। वही मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। वहीं, गया एवं नालंदा का न्यूनतम तापमान जम्मू शहर से कम रहा। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गया और नालंदा का 7.3 डिग्री। वहीं, प्रदेश का न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि अधिकतम तापमान 21-23 डिग्री के बीच रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री रहा हैं। पटना का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस डेहरी में दर्ज किया गया। गया के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि एवं न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

You may have missed