February 18, 2026

सम्राट चौधरी का ओवैसी पर हमला, बोले- पब्लिसिटी के लिए खुद करवाया हमला

मुंगेर, बिहार। मुंगेर में मीडिया से बात करते हुए बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि औवैसी की गाड़ी पर हुआ हमला पूर्व नियोजित था। उसके मास्टरमाइंड खुद ओवैसी ही हैं। हकीकत तो ये है कि ओवैसी को जेड कैटगरी की सुरक्षा चाहिए थी। हमले का नाटक इसलिए ही करवाया गया और फिर बाद में सदन में बयानबाजी कर दिए। सारा नाटक बुलेट प्रूफ गाड़ी के लिए रचा गया है।

दरअसल 3 फरवरी की शाम असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश के मेरठ इलाके में चुनाव प्रचार कर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी कार पर दो युवकों ने गोलियां चलायी थी। हालांकि इस हमले में ओवैसी को किसी तरह का नुकसान या चोट नहीं पहुंची थी।

You may have missed