February 19, 2026

छपरा में जहरीली शराब पीने से 2 की मौत, गंभीर हालत में 2 अस्पताल में भर्ती

छपरा। छपरा में जहां एक बार फिर जहरीली शराब से दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2 लोग अस्पताल में भर्ती है। यह पूरा मामलातरैया थाना क्षेत्र के बनिया हसनपुर गांव की है। छपरा में एक बार फिर जहरीली शराब कांड में 2 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं दो लोग बीमार बताए जा रहे हैं। मृतक के परिजन साफ-साफ कह रहे हैं कि जहरीली शराब के सेवन के कारण ही उनकी मौत हुई है। हालांकि इस मामले पर तरैया थाना की पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। वही एक बॉडी का पोस्टमार्टम कराया गया है लेकिन अभी तक उसका रिपोर्ट नहीं आई है। इससे पहले 22 जनवरी 2022 को छपरा में जहरीली शराब पीने से डेढ़ दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई की आंख की रौशनी भी चली गई थी।

इस मामले पर एसपी संतोष कुमार ने बताया कि थानाप्रभारी को निलंबित करने तथा चौकीदार को जेल भेजने की कार्रवाई करने के साथ 9 पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी है। इनमें चार पुलिसकर्मी व चौकीदार को जेल भेजा गया है। बिहार में शराबबंदी को लेकर चाहे कितने भी दावे किए जाए लेकिन आये दिन शराब से जुड़ी कोई ना कोई घटना सामने आती रहती है। कुछ दिन पहले सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी जहरीली शराब से लगभग 15 लोगों की मौत हुई थी। जिसको लेकर बिहार में सियासत भी खूब हुई थी। सरकार के सहयोगी ने ही सीएम नीतीश पर सवाल उठाए थे। वहीं छपरा में बीते महीने जहरीली शराब पीने से डेढ़ दर्जन लोगों की मौत हो गई थी।

You may have missed