बेगूसराय में घर में विवाद होने पर बेटे ने की सौतेली मां हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिहार। बेगूसराय में सनकी बेटे ने अपनी सौतेली मां की निर्मम हत्या कर दी। युवक ने धारदार हथियार से गर्दन काटकर मां को मार डाला। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। मृतका महिला की पहचान रघुनाथपुर गांव के रहने वाले सदानंद कॉपर की 50 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी के रूप में की गई है। आरोपी ब्रजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या का कारण घरेलू विवाद बताया गया है। परिजन का कहना है कि बुधवार सुबह 6 बजे बृजेश कुमार अपनी सौतेली मां से किसी बात को लेकर बात विवाद हुआ था।

इसी बात को लेकर वह अपनी मां के साथ मारपीट करने लगा। मां ने विरोध किया तो बृजेश ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भागने की कोशिश करने लगा। ग्रामीणों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सदानंद कॉपर की पहली पत्नी की मृत्यु हो 13 साल पहले हो गई थी। इसके बाद उसने गायत्री देवी से शादी की थी। ब्रजेश अपनी सौतेली मां से लड़ाई-झगड़ा करने लगा था।