February 22, 2026

बाढ़ : देसी रायफल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

बाढ़। पटना के बेलछी पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी रायफल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एकडंगा गांव में सुधाकर सिंह उर्फ गोरख सिंह अपने घर में एक राइफल छुपाकर रखा है।
सूचना मिलते ही बेलछी थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर बेलछी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दल बल के साथ सुधाकर सिंह के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 315 बोर का एक देसी राइफल के साथ सुधाकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सुधाकर सिंह को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेजा जा रहा है।

You may have missed