February 22, 2026

बाढ़ में 7 सेंटरों पर कदाचार मुक्त होगी इंटर की परीक्षा : एसडीएम

बाढ़। बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी तक ली जाएगी। इसके मद्देनजर पटना के बाढ़ अनुमंडल में कुल 7 सेंटर बनाये गए है, जिसमें अनुग्रह नारायण सिंह महाविद्यालय, राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, सय्यद नेहाल अहसन इवनिंग कॉलेज, जगन्नाथन हाई स्कूल, संत जोसेफ उच्च विद्यालय, ट्रेनिंग कॉलेज शामिल हैं। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने हेतु बाढ़ एसडीएम सुमित कुमार ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। उसके लिए उड़नदस्ता टीम, जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि की तैनाती की गयी है। केंद्र पर पहुंचने वाली महिला परीक्षार्थी को महिला पदाधिकारियों द्वारा जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों का स्ट्रांग रूम अनुमंडल कार्यालय में ही बनाया गया है और बीच-बीच में अनुमंडल प्रशासन द्वारा मॉनिटरिंग की भी व्यवस्था की गई है। इंटर की परीक्षा में बाढ़ में कुल 7 केंद्रों पर लगभग साढ़े 6 हजार महिला परीक्षार्थी विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा देगी।

एसडीएम आवास से निकला विषधर सांप


बाढ़। एसडीएम सुमित कुमार के आवास में चल रहे रिपेयरिंग कार्य के दौरान नल के पाइपलाइन को तोड़ने के दौरान एक विशाल गेहूंमन सांप निकला है। कार्य कर रहे मजदूर सांप को देखते ही भागने लगे तभी एसडीएम सुमित कुमार ने आसपास के सपेरे को बुलवाकर सांप को सुरक्षित निकलवा कर दूसरे जंगली इलाकों में छुड़वाया। एसडीएम ने बताया कि पर्यावरण के ख्याल से सांपों का जीवित रहना बेहद जरूरी है, इसीलिए सांप को सुरक्षित उसके जंगली इलाके में छोड़ दिया गया है।

You may have missed