September 16, 2026

पूर्णिया में ट्रक ने युवक को कुचला, हुई मौत, ड्राइवर ट्रक लेकर फरार

बिहार। पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र के बायसी बाजार में एनएच 57 पर रविवार को सड़क पार कर रहे एक मजदूर को ट्रक ने रौंद दिया। मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इससे पहले ही आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बायसी बाजार के रहने वाले रबि ऋषि (35 वर्ष) के रूप में की गई है। रवि मजदूरी कर परिवार चलाता है। वह काम करने के लिए जा रहा था और सड़क पार कर रहा था।

इस दौरान दालकोला के तरफ से आ रहे एक ट्रक कुचल कर भाग गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि रवि के परिवार में बूढी मां, पत्नी, दो बेटा और एक बेटी है। परिवार में कमाने वाले वह अकेला व्यक्ति था। बच्चे अभी काफी छोटे हैं। रवि की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

You may have missed