February 20, 2026

अश्विनी चौबे ने FCI के क्षेत्रीय कार्यालय का किया निरीक्षण, कहा- खाद्यान्न उपलब्धता के मामले में बिहार की स्थिति संतोषजनक

पटना। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के पटना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण मूल रूप से स्वच्छता अभियान एवं फाइलों के डिजिटिलाइजेशन तथा आफिस आधुनिकीकरण को लेकर था। कार्यालय के तृतीय एवं चतुर्थ तल पर स्थित सभी अनुभागों का प्रत्यक्ष रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान संजीव कुमार भदानी, महाप्रबंधक (बिहार क्षेत्र) सहित सभी पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। श्री चौबे ने पाया कि वर्षों से चली आ रही फाइलों की ढेर और पुरानी लचर-पचर वाली व्यवस्था को त्याग कर एफसीआई, बिहार क्षेत्र ने आधुनिक तौर तरीका को अपनाते हुए कार्यालय को नए स्वरूप में बदल लिया है, जो बेहद ही सुंदर है।
केंद्रीय मंत्री ने बिहार में प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने इस दिशा में उठाये गए कदमों और की गई प्रगति पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने बताया कि एफसीआई लगातार राज्य के गरीब एवं निचले तबकों के लोगों के कल्याण के लिए अन्न योजना के तहत खाद्यान्न उपलब्ध कराने में दिन रात लगा हुआ ह। खाद्यान्न उपलब्धता के मामले में भी बिहार की स्थिति संतोषजनक है।
अश्विनी चौबे ने निरीक्षण के उपरांत अपने संबोधन ने कहा कि स्वच्छता गांधीजी का सपना था, जिसको पीएम मोदी पूरे देश में साकार कर रह हैें। श्री चौबे ने कार्यालय प्रधान संजीव कुमार भदानी तथा अन्य उपस्थित उप महाप्रबंधक एवं सहायक महाप्रबंधक के संग कार्यालय के सभा कक्ष में बैठकर राज्य के विभिन्न जिलों में अवस्थित सभी डिपो कार्यालय एवं मंडल कार्यालयों का स्थिति की भी समीक्षा की।

You may have missed