February 20, 2026

पूर्व विधान पार्षद विजय शंकरमिश्र के निधन पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद विजय शंकर मिश्र के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चीर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

You may have missed