February 20, 2026

नालंदा में घर के कलह से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

बिहार। नालंदा के सोहसराय थाना इलाके के सोहडीह मोहल्ला में घरेलू कलह से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक श्रवण कुमार का 30 वर्षीय अभिजीत कुमार है। करुणाबाग में उसका स्टूडियो चलाता था। परिजन की मानें तो वह सोमवार की देर रात खाना खा कर दूसरे कमरे में सोने चला गया। सुबह जब काफी देर तक जब वह दरवाजा नहीं खोला तो पत्नी थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस पदाधिकारी ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सभी दंग रह गया। कमरे के फंदे से झूलता उसका शव मिला। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

मुस्लिम युवती से रचाई थी शादी

युवक प्रेम प्रसंग में मुस्लिम युवती से शादी किया था। शादी के बाद से घर वाले उसे बंटवारा कर अलग कर दिया था। जिसके बाद से उसका व्यवसाय भी ठीक से नहीं चल रहा था। इस कारण परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के कारण उसने खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि घरेलू कलह से तंग आकर युवक के आत्महत्या की बात बतायी जा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

You may have missed