February 21, 2026

शिक्षा विभाग का बड़ा फरमान, सहरसा में 5 स्कूलों के 21 शिक्षकों का रद्द होगा नियोजन

सहरसा, बिहार। सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड की कठडूमर पंचायत के पांच स्कूलों में पदास्थापित 21 शिक्षकों का नियोजन रद्द होगा। जिला शिक्षा विभाग ने इस संबंध में पत्र पंचायत नियोजन इकाई के अलावा बीडीओ सहित तमाम वरीय पदाधिकारी को लिखा है। विभाग के मुताबिक कुमार आनंद की दायर याचिका के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। विभाग के मुताबिक कुमार आनंद के पक्ष में नौ साल पूर्व में हाइकोर्ट का फैसला आया था। जिस आलोक में कार्रवाई नहीं की गई। उसके बाद वह हाइकोर्ट में एमजेसी दायर किया। उसके बाद कोर्ट के निर्देश पर मामला लोक अदालत में गया। वहां से फिर कोर्ट जाने को कहा गया। उसके बाद विभाग द्वारा कार्रवाई को लेकर कोर्ट में आने की सलाह दी।

इसके बाद विभाग आनन फानन में कार्रवाई में जुट गया है। विभाग ने नियोजन इकाई को तत्काल नियोजन रद्द करते हुए पूर्व की मेधा सूची के आधार पर फिर से नियोजन करते रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि 2016 में अंजली कुमारी की याचिका की सुनवाई करते हाइकोर्ट ने इसी पंचायत के 21 शिक्षकों का नियोजन रद्द कर उसी पैनल से नये सिरे से नियोजन करने का आदेश दिया था। इसमें दो अभ्यर्थी का नये सिरे से नियोजन भी हुआ। लेकिन अभ्यर्थी कुमार आनंद को नहीं बुलाया गया। उसके बाद आनंद ने हाइकोर्ट में अवमाननावाद दायर किया। डीपीओ स्थापना सुनील कुमार ने बताया कि नियोजन इकाई को नियोजन रद्द कर उस समय की मेधा सूची के आधार पर काउंसिलिंग के लिए लिखा गया है। काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थी का नियोजन किया जाएगा। उसकी रिपोर्ट विभाग को देने का निर्देश दिया गया है।

You may have missed