September 18, 2025

PATNA : RJD ने मनायी लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 71वीं पुण्यतिथि मनायी

पटना। राजद कार्यालय में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं भारतरत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 71वीं पुण्यतिथि प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में मनाई गयी। इस अवसर पर लौह पुरूष के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्री सिंह ने कहा कि पटेल साहब स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता थे। उन्होंने अपने स्पष्ट, कड़े और बेवाक निर्णय से देश की एकता को मजबूत किया था। आज भारत में किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। ऐसे समय में आज पटेल साहब की याद हमें किसानों के संघर्ष के लिए संकल्पित करता है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री वृषिण पटेल, श्याम रजक, विधायक रणविजय साहू, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, गुलाम जिलानी वारसी, एजाज अहमद, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, मदन शर्मा, निराला यादव, फैयाज आलम कमाल, डॉ. कुमार राहुल सिंह, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, भाई अरूण कुमार, धर्मेन्द्र पटेल, निर्भय अम्बेदकर, संजय यादव, प्रमोद कुमार राम, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, देवकिशुन ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने लौह पुरूष के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

You may have missed