September 18, 2026

सीतामढ़ी में घर में घुसकर नाबालिग से किया रेप, बेहोश हुई तो छोड़कर हुए फरार

सीतामढ़ी, बिहार। सीतामढ़ी जिले के मेहसौल ओपी क्षेत्र एक मोहल्ले में घर में घुसकर नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पंचायती से मामला नहीं सुलझने पर पीड़ित के परिजन न्याय के लिए सोमवार को मेहसौल ओपी पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करायी। इसके बाद पीड़ित के पिता के बयान पर गैंगरेप किये जाने की एफआईआर कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ओपी प्रभारी जितेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि एफआईआर में मो. असलम के पुत्र मो. कफील व उसके दोस्त अनवर समेत तीन को आरोपित किया गया है।  गत चार दिसंबर को पीड़िता के माता-पिता मुजफ्फरपुर गये थे।

इसी दौरान तीनों आरोपित उसके घर में घुस गए। नाबालिग का मुंह बांध कर रेप किया। मुजफ्फरपुर से लौटे माता-पिता ने अपनी बेटी को बेहोशी की हालत में नीचे गिरा पाया। वही होश में आने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। इसके बाद पंचायती बुलायी गयी। लेकिन पंचायती में बात नहीं बनने पर पीड़ित परिवार न्याय के लिए थाने पहुंचा।

You may have missed