February 22, 2026

BIG BREAKING : समस्तीपुर में शराब पीने से 2 लोगों की हुई मौत, कई की हालत गंभीर

समस्तीपुर। इस समय की एक बड़ी खबर आ रही है। जहां समस्तीपुर में एक शादी समारोह में शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। वही कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजन जहरीली शराब पीने से ही मौत की बात बता रहे है। घटना की जानकारी मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।घटना शिवाजी नगर प्रखंड के बहेरी थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि शादी का माहौल था जिसमें शराब की पार्टी चल रही थी।

जिसके पीने के बाद एक ही परिवार के चाचा भतीजे की मौत हो गई। वहीं कई की हालत नाजूक बताए जा रही है। मृतक के परिजनों ने जहरीली शराब से मौत होने की बात कह रहे हैं। जहरीली शराब से मौत के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। जहरीली शराब से मौत की घटना से पुलिस के हाथ पैर फुल गये हैं।

You may have missed