November 20, 2025

बिहार शिक्षा विभाग में होगी बम्पर बहाली, 6000 से भी अधिक स्कूलों में होगी सहायकों की नियुक्ति

पटना, बिहार। बिहार में शिक्षा विभाग की तरफ से जल्द ही नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है। शिक्षा विभाग बिहार के सरकारी स्कूलों में विद्यालय सहायकों की नियुक्ति करेगा। इसके लिए स्कूलों में 6421 विद्यालय सहायकों का पद सृजित किया जा रहा है। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने खुद इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा हैं की विद्यालय शिक्षकों की बहाली कंप्यूटर की जानकारी वाली योग्यता के साथ की जाएगी। वही बताया जा रहा हैं की बिहार बहाली होने के बाद स्कूलों की साइबर कैफे और वसुधा केंद्रों पर निर्भरता कम हो जाएगी।

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को विद्यालय सहायक की मदद से हर तरह की तकनीकी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए प्रखंड स्तर पर साइबर कैफे जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और नई व्यवस्था से अब विद्यालय सहायक के इन सभी कामों में मदद करेंगे। इसके अलावे विद्यालय सहायकों की मदद से ऑनलाइन एजुकेशन सिस्टम को भी पहले से दुरुस्त किया जाएगा। विद्यालय सहायक की बहाली होने से शिक्षक भी पढ़ाने के काम में अपना पूरा फोकस कर पाएंगे।

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि स्कूलों में विद्यालय सहायकों के लिए 6421 पद सृजित किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग के इस दिशा में लगातार काम कर रहा है। एक बार प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। तो नियुक्ति के लिए भी आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

You may have missed