December 7, 2025

PATNA : पटना नगर निगम में होगी 9 जनसुविधा केंद्रों का शुरुआत, 4 दिसंबर को CM नीतीश करेंगे उद्घाटन

पटना। बिहार की राजधानी पटना को जल्द ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कई सारी परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। जानकारी के अनुसार आगामी 4 दिसंबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 4 योजनाओं का उद्घाटन और 6 योजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं। इसके तहत 4 दिसंबर से नगर निगम क्षेत्र के 9 जन सुविधा केंद्रों की शुरुआत होगी। इन जन सुविधा केंद्र पर लोगों को कई सारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा जिसके बाद डिजिटल कामों के लिए लोगों को इधर उधर जाने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं होगी।

जानकारी के अनुसार जन सुविधा केंद्रों का उद्घाटन करने के साथ-साथ सीएम नीतीश पटना शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए स्मार्ट सॉल्यूशन की शुरुआत होगी। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। इन सभी परियोजनाओं के बाद बिहार की राजधानी पटना पहले की तुलना में एडवांस और हाईटेक बनकर सामने आएगी और लोगों को डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान देगी।

जानिए जनसुविधा केंद्रों में क्या मिलेंगी सेवाएं

बता दें कि नगर निगम की ओर से संचालित किया जा रहा है इन सुविधा केंद्रों में लोगों के लिए कई प्रकार की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी जिनमें आधारकार्ड, आवास प्रमाणपत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाणपत्र शामिल है। इसके साथ साथ यहां होल्डिंग टैक्स, कचरा शुल्क, ट्रेड लाइसेंस शुल्क जमा कर सकेंगे। वहीं बिहार के सभी स्कूल और कॉलेज की फीस यहां से जमा करने की सुविधा होगी। पैन कार्ड, बिजली बिल, राशन कार्ड बनवा सकेंगे। इसके साथ-साथ अन्य सुविधाओं की बात करें तो यहां से लोग म्यूटेशन शुल्क, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, पोस्ट ऑफिस से जुड़ीं सुविधाएं का लाभ ले पाएंगे।

पहले चरण में नगर निगम के 9 वार्डों में होगी शुरुआत, 25 से 30 रुपये देना होगा शुल्क

बताया जा रहा है कि इन सुविधा केंद्रों का संचालन नगर निगम की ओर से निजी एजेंसियों के द्वारा होगा। सबसे पहले नगर निगम के 9 वार्ड मे इनकी शुरुआत की जाएगी। बताया जा रहा है कि यहां से रेलवे टिकट लेने की भी सेवांए दी जाएंगी। इसके बदले में सुविधा केंद्र पर सेवाओं के बदले शुल्क भी लिया जाएगा। शुल्क 25 से 50 रुपये के बीच होगा। बता दें कि प्रत्येक जन सुविधा केन्द्र पर सेवाओं की सूची शुल्क के साथ लगी रहेगी।

You may have missed