PATNA : निषाद समाज के नेताओं ने थामी मांझी की पतवार, जीतन राम बोले- 34 निर्णय को लागू कराना पार्टी का लक्ष्य
पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व में बिंद एवं जल बंसी समाज विकास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मुखिया बिंद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मांझी के पटना आवास पर आयोजित मिलन समारोह में हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समारोह की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री ने किया।
गरीबों के विकास के लिए करते हैं काम
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि हमारी पार्टी हर समाज के गरीबों और दलितों की पार्टी है। जाति-धर्म का कोई बंधन नहीं। हम गरीबों के विकास के लिए काम करते हैं। मांझी ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री काल में लिए 34 निर्णय सभी के सभी जन कल्याणकारी थे, पार्टी के मेनिफेस्टो में आज भी 34 निर्णय को लागू कराना पार्टी का लक्ष्य है और विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे शासनकाल में लिए गए चौथा निर्णय निश्चित तौर पर लागू होगी। इसके लिए पार्टी संगठन को मजबूत करना होगा, अधिक से अधिक विधायक हम पार्टी से जीत कर आएं, इसके लिए हम सभी को मेहनत करना होगा।
मांझी के अधूरे सपनों को पूरा करने में कामयाब होंगे
वहीं बिहार सरकार में मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हमारे नेता में किसी प्रकार का कोई दाग नहीं है, यह गरीबों की आवाज हैं। इसी का परिणाम है कि आज हमारी पार्टी में चार विधायक और एक एमएलसी हैं, जिसमें मंत्री भी शामिल है। यह हमारी पार्टी की कम बड़ी उपलब्धि नहीं, यह सब जनता के आशीर्वाद से संभव हुआ है। कहा कि हम पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है। बिहार में ही नहीं पूरे राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी संगठन मजबूत हो रही है। आगामी 16 दिसंबर को बाल्मीकि नगर में संगठन की मजबूती को लेकर बैठक भी किया जाना है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी के अधूरे सपनों को पूरा करने में जल्दी कामयाब होंगे।
ये लोग हुए शामिल
मिलन समारोह में हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से राजेश कुमार दास, रमेश मुखिया बिंद, जगदीश मुखिया बिंद, विश्वनाथ राम, विशुन मुखिया, शिव प्रसाद कुशवाहा, विनय कुमार कुशवाहा, भवन यादव, कुंती बिंद, कौशल्या देवी विंद, लाल बाबू यादव आदि सैकड़ों लोग शामिल हैं। इस अवसर पर पार्टी के विधायक प्रफुल्ल मांझी, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार, राजेश्वर मांझी, शैश्व शैडिंल्य, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, आशुतोष राणा उपस्थित थे।


