February 25, 2026

बेगूसराय में सड़क हादसा : पत्नी से मिलने जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत

बेगूसराय, बिहार। बेगूसराय में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना सहायक थाना लाखो क्षेत्र के भगवानपुर ढाला के निकट स्थित एनएच 31 की है। अज्ञात ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के आलापुर विषहर स्थान वार्ड नंबर-11 निवासी सकलदेव महतो के पुत्र मनीष कुमार (26) के रूप में हुई। पीड़ित परिजन ने बताया कि मृतक आलापुर गांव स्थित घर से अपने बाइक पर सवार होकर पत्नी से मिलने भगवानपुर ससुराल जा रहा था। इसी दरमियान भगवानपुर ढाला के पास तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही लाखों थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और आगे की जांच में जुट गई है।

You may have missed