बेगूसराय में भतीजी की शादी में आए आर्मी जवान की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

बेगूसराय, बिहार। बेगूसराय में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिमसें एक आर्मी जवान की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और जवान की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना खगड़िया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ननकू टोल स्थित एनएच 31 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृत जवान की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबूराही वार्ड संख्या 4 के रहने वाले रामविलास यादव का पुत्र राम सुंदर कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतक आर्मी का जवान है जो हरियाणा के ईसार में तैनात थे। बताया जाता है कि पीड़ित अपने भतीजी की शादी में शामिल होने बीते 15 नवंबर की सुबह अपने घर आया था।

वहीं रविवार की शाम अपने बाइक पर सवार होकर गांव से ननकू टोल ससुराल जा रहा था। इसी दौरान 2 भैंसों की लड़ाई में एक भैंस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और भैंस जवान के शरीर पर टकरा गई। इस घटना में आर्मी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल इस वक्त घरवाले द्वारा सेना के अधिकारियों को जानकारी देने की कोशिश की जा रही है ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके। इस घटना के बाद इलाके में सन्नाटा छाया हैं।

You may have missed