December 8, 2025

बिहार के लाल ने एकबार फिर किया कमाल, IIT पटना के शुभम को गूगल से मिला 80 लाख का शानदार पैकेज

पटना। IIT पटना के छात्र शुभम ने बिहार का नाम रौशन किया है। बता दे कि राजधानी पटना के IIT पटना के छात्र शुभम को गूगल के द्वारा 80 लाख के सालाना पैकेज देने की बात की है। जानकारी के अनुसार, शुभम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व सतीश प्रसाद सिंह के भाई श्रीधर प्रसाद के पोते हैं। उनके पिता सुशील कुशवाहा पॉलिटिशियन और बिल्डर हैं। शुभम की मां सीमा सिंह गृहणी हैं।

जानकारी के अनुसार, शुभम खगरिया के रहने वाले है और अभी वह राजधानी पटना में रहते है। शुभम बताते हैं कि एक समय ऐसा था कि परिवार में आर्थिक तंगी थी। एक-एक रुपए के लिए सोचना पड़ता था। तमाम मुश्किलों के बावजूद माता-पिता ने उनको इसका एहसास नहीं होने दिया। वही उन्होंने प्रारंभिक पढाई पटना के डीएवी पब्लिक स्कूल खगौल और 12वी की पढाई भी राजधानी पटना के स्कूल माउंट पब्लिक स्कूल से की है। उन्होंने यह भी बताया है की वे IAS बनकर देश के लिए कुछ करना चाहते हैं।

You may have missed