बिहार में बढ़ने लगी ठंड, सुबह कोहरे से ढका दिखाई दिया पटना, दिन के तापमान में आई गिरावट

पटना, बिहार। मौसम के बदलते तेवर के बीच मंगलवार सुबह से पहले कोहरे से पूरा वातावरण ढका रहा। जिसके कारण मंद गति से वाहनों का परिचालन हो रहा था। दिन एवं रात के तापमान में पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जिसके कारण ठंड के आसार बढ़ने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 23 नवंबर से कटिहार एवं सीमांचल के क्षेत्र में ठंड बढ़ने की संभावना है। जबकि 19 से लेकर 25 नवंबर तक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मंगलवार को जिले में अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इस बार मौसम विज्ञान के अनुसार ज्यादा समय तक ठंड रहने की आशंका जताई गई है। इसके साथ साथ 19 से 25 नवंबर के बीच बारिश का पूर्वानुमान है और उसके बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा।

वही मौसम विभाग ने जानकारी दी हैं कि मानसून का असर ठंड पर दिखाई देगा। ठंड का प्रभाव अधिक होने के साथ लंबे समय के लिए होगी। वही इस बार ठंड जनवरी और फरवरी में अपना प्रभाव दिखाते हुए मार्च तक जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार ठंड अधिक पड़ेगी और ठंड का स्केल भी काफी लंबा होगा। इसके साथ साथ इस सप्ताह बिहार में बारिश की भी संभावना बन रही है। वही इसके साथ साथ बिहार में सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान है।