February 19, 2026

बिहार के शिवहर में 11 दुकानों में लगी भयानक आग, आग लगने के कारणों का पता नहीं, करोड़ों की संपत्ति जलकर हुई राख

शिवहर। बिहार के शिवहर जिले के डुमरी कटसरी अंचल क्षेत्र के नया गांव के वार्ड न 02 में  आग लगने के कारण 11 दुकान जलकर छतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि जिनकी दूकान आग की चपेट में आई है, उनमें मदन साह, बयाजी साह, जोबैर, सलीम अंसारी, अल्ताफ उमेश बैठा, ओसैद सहित शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ आग इतना भयानक होता गया कि 11 दुकानों के साथ-साथ अनुमानित तौर पर करोड़ों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि आग कैसे लगी।

बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को देखते ही देखते 11 दुकाने जल गई। हैरान करने वाली बात यह है कि घटना में दुकान में रखे 5 गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए, लेकिन इससे किसी व्यक्ति को क्षति नहीं पहुंची है। घटना के संदर्भ में जिला अग्निशमन पदाधिकारी रविन्द्र राम से मिली जानकारी के मुताबिक़ घटनास्थल पर 4 अग्निशमन की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई थी। वहीं ग्रामीणों की सहायता से आ बुझाया गया।

You may have missed