बिहार को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, मुंगेर का महासेतु बनकर हुआ तैयार, 25 दिसंबर को सीएम नीतीश करेगें लोकार्पण

मुंगेर, बिहार। बिहार का एक और महासेतु 25 दिसंबर से शुरू होने वाला है। जानकारी के मुताबिक, बिहार के मुंगेर में करीब 13 साल से अटके मुंगेर रेल सह सड़क पुल लगभग बनकर तैयार हो चुका है और इसे 25 दिसंबर से शुरू किया जाएगा। इसका लोकार्पण बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वरा किया जाएगा। फिलहाल यह परियोजना करीब 13 साल से अटके रहने के कारण इसकी लागत करीब 3 गुना बढ़ चुकी है। जानकारी के अनुसार, पहले लागत इसकी 921 करोड़ थी जो कि अब बढ़कर 2774 करोड़ हो चुकी है। वही बात करें इस ब्रिज की तो यह अपने आप में खास है। जहां पर यह पुल बिहार के कई जिलों को एक दूसरे ज़िलों को अपने आप में जोड़ने का काम करेगा। यह ब्रिज बेगूसराय और खगरिया की दूरी के साथ-साथ मुंगेर की दूरी भी एक कम करेगा।

इसके साथ साथ इसके शुरू होने के बाद मुंगेर से खगड़िया और बेगूसराय का सफर कुछ ही मिनटों में तय हो पाएगा। जिसके बाद मुंगेर की विकास के साथ-साथ खगरिया और बेगूसराय के विकास में चार चांद लगेगा। उधर इस संबध में मुंगेर के डीएम ने बताया कि राज्य सरकार की पहल से अब इस योजना को बड़ी तेजी से अंतिम अंजाम दिया जा रहा है। 25 दिसंबर 2021 को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन पर इसका लोकार्पण किया जाएगा और इस पर आवागमन भी शुरू हो जाएगा।

 

You may have missed