छठ महापर्व के बाद पटना से हवाई सफ़र होगा महंगा, विमानों का बढेगा किराया, देखिये पूरी लिस्ट

पटना। इस समय बिहार में छठ पूजा की धूम दिखाई दे रही है। बता दें कि छठ पूजा के मद्देनजर बिहार में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। सरकार भी प्रशासन के द्वारा छठ पूजा को लेकर व्यापक इंतजाम करने में जुटा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में रहने वाले बिहारी छठ पूजा के दौरान अपने अपने घरों की ओर रुख कर रहे हैं। जिसके कारण ट्रेन और विमानों में काफी भीड़ देखी जा रही है। लेकिन छठ पूजा की समाप्ति के बाद पटना से अन्य जगहों पर विमान के द्वारा जाना बिहार के लोगों को महंगा पड़ने वाला है। जानकारी के अनुसार छठ पूजा के बाद 13 और 14 नवंबर को विमान के द्वारा पटना से अन्य जगहों पर जाने के लिए विमानों की किराया बढ़ा है।

छठ पूजा के बाद 13 व 14 नवंबर को पटना से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद के लिए 14 नवंबर जबकि अहमदाबाद के लिए यह 13 नवंबर को सबसे अधिक है। चेन्नई और बेंगलुरू के लिए दोनों दिन समान किराया है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु का किराया दोगुना जबकि हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए तीन गुना कर दिया गया हैं। वही कोलकाता के लिए यह चार गुना तक बढ़ गया है।

जानिए क्या होगा नया किराया, देखिये नई लिस्ट

बात करें बढ़े हुए किराए के लिस्ट की तो 13 नवंबर को प्रदर्शित किए गए विमानों के किराए निम्नलिखित है। मुंबई 9191 रुपए रखे गए है इसके साथ ही दिल्ली 5246 रुपए, कोलकाता 5202 रुपए, बेंगलुरु 7512 रुपए ,चेन्नई 7169 रुपए, हैदराबाद 7927 रुपए, अहमदाबाद 10577 रुपए रखा गया है। वही 14 नवंबर का किराया इस प्रकार हैं जो  इस लिस्ट में किराया है वह  इस प्रकार है मुंबई 10977 रुपए, दिल्ली 5709 रुपए, कोलकाता 6462 रुपए, बेंगलुरु 7512 रुपए, चेन्नई 7169 रुपए ,हैदराबाद 9562रुपए ,अहमदाबाद 9949 रुपए रखा गया है।

You may have missed