दिवाली के दिन राजधानी पटना में हुई लूट की वारदात, व्यक्ति को पिस्टल दिखाकर सोने की चेन लूटा

पटना। राजधानी पटना में दीपावली के दिन भी लूट की वारदात को अंजाम दे दिया गया। बता दे की एक बच्चे के समाने ही पिता को पिस्टल सटाकर सोने की चेन लूट ली गई। चेन लूट की यह वारदात गुरुवार की सुबह 10:45 से 11 बजे के बीच हुई। यह घटना पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के विजय नगर इलाके में आशीष कुमार उर्फ मोनू के साथ घटना हुई। गुड़गांव में स्थित एक बड़े सॉफ्टवेयर कंपनी में आशीष कुमार नौकरी करते हैं। वर्क फ्रॉम होम की वजह से इन दिेनों पटना में ही रह रहे हैं। दिवाली के मौके पर बच्चे को लेकर आशीष बाजार से सामान लाने के लिए निकले थे। फिर हनुमान नगर से वो वापस घर के लिए निकले। बच्चा स्कूटी पर आगे खड़ा था। उन्होंने ने बताया कि बाइक चलाने वाले अपराधी ने पहले गाली-गलौज की। फिर सीधे कहा गोली मार दो। इसके बाद सबसे पीछे बैठे अपराधी ने अपने पास से पिस्टल निकाला। उसके एक हाथ में पिस्टल था और दूसरे हाथ से उसने गले से सोने की चेन लूट ली।

वही जब विरोध करने पर पीछे वाले अपराधी ने पिस्टल तान दिया था। आशीष ने पिस्टल पकड़ी तो उसकी पिटाई की गई। धक्का देने के कारण स्कूटी से गिर भी गए। गिरने से बच्चे को भी चोट आई। उनके गिरते ही अपराधी बाइक से फरार हो गए और जाते-जाते इशारा किया कि पीछे आए तो गोली मार देंगे। वही दीपवाली के दिन हुई वारदात से विजय नगर के लोगों में काफी गुस्सा है। जानकारी मिलने के बाद जांच करने मौके पर पहुंची पत्रकार नगर थाना की पुलिस को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। पुलिस टीम इलाके में लगे CCTV में फुटेज के जरिए अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।